ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बूथ स्तर तक के तैयारियों की गहन समीक्षा की

ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बूथ स्तर तक के तैयारियों की गहन समीक्षा की

लखनऊ, दिसम्बर १६ (TNA) इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय सांगठनिक बैठक में बतौर मुख्या अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 2022 विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु बूथ स्तर तक के तैयारियों की गुरुवार को गहन समीक्षा की। तत्पश्चात विधानसभावार प्रत्येक बूथों पर सुनियोजित सांगठनिक कार्य हेतु प्रमुख पदाधिकारियों को विशेषजिम्मेदारी देने के साथ ही प्रगति की मानिटरिंग के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।

उपरोक्त अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए राज भर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की आंधी चल चुकी है और प्रदेश की जनता में भाजपा राज में कमरतोड़ मंहगाई, बेरोजगारी, बलात्कार, हत्या, महिलाओं के साथ बढ़ते हुए आपराधिक वारदात, किसानों की हत्या, बेलगाम कानून व्यवस्था, ठोको व्यवस्था को लेकर जहाँ भारी रोष व्याप्त है वहीं धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर भाजपा की कुटनीति को आम जनमानस समझ चुका है! भाजपा द्वारा लगातार झूठे वादों से जनता परेशान एवं मंहगाई से त्राहिमाम हो चुकी है।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर, राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह,राष्ट्रीय संगठन प्रभारी,सालिक यादव,राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पतिराम राजभर,प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी,दिनेश पासवान, फकरे आलम, आदि शामिल हुए।

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in