मुंशी प्रेमचंद की 142वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कथा रंग लखनऊ ने आयोजित किया कार्यक्रम

मुंशी प्रेमचंद की 142वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कथा रंग लखनऊ ने आयोजित किया कार्यक्रम

साहित्यकारों और कलाकारों ने दी कलम के जादूगर को श्रद्धांजलि
1 min read

लखनऊ, 30 जुलाई (TNA) हिन्दी साहित्य जगत के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 142वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में कथा रंग लखनऊ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद के साहित्य, व्यक्तित्व और देश के प्रति किए गए उनके योगदान पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही प्रेमचंद की लिखी कहानियों का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में अल्का प्रमोद, रवि भट्ट, राम बहादुर मिश्र जैसे नामचीन साहित्यकार उपस्थित रहे।

साथ ही कथा रंग परिवार से अध्यक्ष नूतन वशिष्ठ, उपाध्यक्ष पुनीता अवस्थी, सचिव अनुपमा शरद, पूजा विमल, सत्यप्रकाश, अमिता पांडेय, ममता शुक्ला, गरिमा मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गोमती नगर स्थित पारूल्स ग्रामोफोन में किया गया।

logo
The News Agency
www.thenewsagency.in