मौसम का मिजाज बदलेगा: 2 मई से उत्तर भारत में पहुंचेगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम का मिजाज बदलेगा: 2 मई से उत्तर भारत में पहुंचेगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

1 min read

कानपुर, मई 2 (TNA) उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। चंद्रशेखर कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडे के अनुसार, 2 मई को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) उत्तर भारत में दस्तक देने वाला है। इसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

डॉ. पांडे का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है। खासकर 2 मई के बाद इन राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा। इससे पहले, आज रात ही पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा में मौसम परिवर्तन की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में भी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

फिलहाल, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में मौसम पहले से ही सक्रिय है और यहां आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि रातभर यहां इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस बदले हुए मौसम का असर किसानों और आम लोगों दोनों पर पड़ सकता है। खेतों में खड़ी फसलों को आंधी और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

— अवनीश कुमार

logo
The News Agency
www.thenewsagency.in