मैनपुरी दीवानी कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मैनपुरी दीवानी कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Published on

मैनपुरी, दिसम्बर 24 (TNA) शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला जज अनिल कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी मिलकर अपने कर्मचारियों की हर संभव मदद कर सकते हैं चाहे वह फिर उनकी पेंशन संबंधी समस्याएं हो या मृतक आश्रित में नौकरी पाने की समस्या हो.

साथी कर्मचारियों का सहयोग करने की भावना के साथ अपने संगठन को आगे बढ़ाएं और हम आप सब के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तो वही अध्यक्ष के रूप में विजई हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा के हम अपने कर्मचारियों के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं चाहे वह फिर उनकी नौकरी की समस्या हो ,चाहे वह मेडिकल की समस्या हो चाहे या फिर कोई अन्य समस्या हो हम उनके साथ हर समय खड़े हैं और उनकी हर समस्या को माननीय जिला जज साहब के माध्यम से निदान कराने की हर संभव कोशिश करेंगे।

logo
The News Agency
www.thenewsagency.in