अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुलभ इंटरनेशनल का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुलभ इंटरनेशनल का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

2 min read

नई दिल्ली, 8 मार्च (TNA) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल द्वारा “महिलाएं और आजीविका – समतापूर्ण भविष्य का निर्माण” (Women & Livelihoods – Building Equitable Futures) विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भीम सभागार, डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में किया गया।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि साध्वी भगवती सरस्वती (प्रेसिडेंट , दिवाइन शक्ति फाउंडेशन, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश) थीं। सम्माननीय अतिथियों में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लेखिका दिव्या दत्ता, बोइंग इंडिया एंड साउथ एशिया की चीफ ऑफ स्टाफ परवीना यग्नमभट तथा पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. शोवना नारायण शामिल रहीं।

कार्यक्रम में डॉ. तन्ज़ायर वशिष्ठ, उषा झा, स्वाति कोविंद और डॉ. अरुणा अभय ओसवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। क्रायक्रम में अमोला पाठक एवं सुलभ के प्रेसिडेंट कुमार दिलीप भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजक नित्या पाठक के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समान अवसर, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से एक सशक्त समाज के निर्माण का मार्ग है। उन्होंने सुलभ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. विंदेश्वर पाठक को श्रद्धांजलि देते हुए उनके मानव गरिमा और महिला सम्मान के प्रति योगदान को स्मरण किया।

सम्मेलन में Women, Ecology and Livelihood, Women’s Enterprises & Skills तथा Grassroots Voices जैसे महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, उद्यमिता और जमीनी स्तर पर महिलाओं की भूमिका पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गीत, नृत्य, रैंप वॉक तथा सुलभ के छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपने समापन संबोधन में नित्या पाठक ने सभी से आह्वान किया कि वे महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देने का संकल्प लें। सम्मेलन का समापन “जय मानवता, जय स्वच्छता, जय नारी सत्ता ” के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in