संथाल आदिवासियों की अनोखी परंपरा, होली पर लड़की पर रंग डाला तो करनी पड़ती है शादी
रांची, मार्च 11 (TNA) झारखंड के संथाल आदिवासी समाज में एक अनोखी परंपरा प्रचलित है, जिसके तहत अगर किसी लड़की पर रंग डाल दिया जाए, तो लड़के को शादी करनी पड़ सकती है। यह प्रथा हजारों साल पुरानी बताई जाती है। साहित्यकार मनोज करपरदार के अनुसार, यह परंपरा होली के दौरान महिलाओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए शुरू की गई थी। पहले, होली के मौके पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की घटनाएं होती थीं, जिन्हें रोकने के लिए यह सख्त नियम बनाया गया।
अगर किसी संथाल लड़की पर गलती से भी रंग पड़ जाए, तो सबसे पहले पंचायत बैठती है। कई मामलों में लड़के को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ती है, जबकि कुछ मामलों में उसे लड़की से शादी भी करनी पड़ती है। इस निर्णय में गांव के बुजुर्गों की अहम भूमिका होती है। लड़की की राय ली जाती है, और समुदाय के सभी लोग इस परंपरा का पालन बिना सवाल किए करते हैं।