बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर पटना में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, महिला संवाद में बोलीं – “आप अपनी शक्ति को पहचानिए”

बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर पटना में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, महिला संवाद में बोलीं – “आप अपनी शक्ति को पहचानिए”

1 min read

पटना, सितंबर 25 (TNA) कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित 'शक्ति अधिकार' कार्यक्रम में करीब 2000 महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी और गरीबी की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार की महिलाएं अपनी शक्ति को नहीं पहचानतीं, जबकि राजनीतिक दल चुनाव से पहले उन्हें लुभाने के लिए पैसे बांटते हैं। प्रियंका ने कहा, “यहां रोजगार के साधन नहीं हैं, पलायन के कारण आपके पति बाहर मजदूरी करते हैं और आप अकेले सारी जिम्मेदारियां उठाती हैं।”

कार्यक्रम में घरेलू कामगार, मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर से लेकर प्रोफेशनल वकील और डॉक्टर महिलाएं शामिल हुईं। एक-एक कर महिलाओं ने मंच पर अपनी समस्याएं साझा कीं। प्रियंका ने धैर्यपूर्वक सबकी बातें सुनीं और उनके साथ खड़ी होने का भरोसा दिलाया।

संवाद के अंत में प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ मंच पर सेल्फी ली और उनके साथ 'हम होंगे कामयाब' गीत गाया। कार्यक्रम से पहले महिलाओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए। संवाद के बाद प्रियंका मोतिहारी रवाना हो गईं, जहां गांधी मैदान में उनकी पहली जनसभा आयोजित होगी।

logo
The News Agency
www.thenewsagency.in