बांके बिहारी दर्शन को लेकर विरोध वाली बात भ्रामक, स्थानीय विधायक, अन्य के साथ किया दिव्य दर्शन: मंत्री ए. के. शर्मा
मथुरा, जुलाई 20 (TNA) बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने खंडन किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया की स्थानीय विधायक, पार्टी अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मंदिर बंद होने का समय निश्चित था, बावजूद इसके प्रशासन ने पूरी टीम को दर्शन की अनुमति दी।
कुछ लोगों द्वारा यह झूठा प्रचार किया जा रहा है कि मंत्री के आते ही मंदिर के पट बंद कर दिए गए और उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। भीड़ में कुछ महिलाओं और पुरुषों ने विरोध भी किया, पर स्थिति नियंत्रण में रही।
आपको बताते चलें की मंत्री ए.के. शर्मा दर्शन करने मथुरा पहुंचे थे जहां, बिजली आपूर्ति को लेकर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया भाजपा की सरकार राज्य में विकास और धार्मिक विरासत के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध हैं। आगे उन्होंने अयोध्या और काशी जैसे स्थलों का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य आस्था, सम्मान और समृद्धि को साथ लेकर चलना है।