ललितपुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडफोड़ किया, पाँच गिरफ़्तार

ललितपुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडफोड़ किया, पाँच गिरफ़्तार

1 min read

लखनऊ, मई 5 (TNA) अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का संचालन करने वाले संगठित गिरोह के 5 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को ललितपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 5,329 नकली ढक्कन, 1,45,820 नकली लेबल, 22,526 नकली क्यूआर कोड, 9,109 शीशी, शराब बनाने एवं बोतल सील करने में प्रयुक्त उपकरण, 3 चार पहिया व 1 दो पहिया वाहन, देशी शराब तथा ₹5.50 लाख नकद बरामद किए गए हैं। साथ ही अभियुक्तों के बैंक खातों में ₹08 लाख 29 हजार, 989/- फ्रीज कराए गए हैं।

अभियुक्त अवैध रूप से मध्य प्रदेश मार्का की नकली शराब का निर्माण कर उसे मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों (सागर, निवाड़ी, छतरपुर आदि) के सरकारी ठेकों एवं ढाबों पर बेचते थे।

अवैध शराब निर्माण के लिए ललितपुर के गंगापुरम कॉलोनी में फैक्ट्री स्थापित की गई थी, जिसे पकड़े जाने से बचने हेतु समय-समय पर स्थान बदलते रहते थे। निर्माण हेतु स्प्रिट हरियाणा से मंगाई जाती थी तथा होलोग्राम, ढक्कन, बोतल, रैपर आदि कूटरचित तरीके से अन्य राज्यों से मंगाए जाते थे।

logo
The News Agency
www.thenewsagency.in