शनिवार, दिसंबर 28: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन?
मेष: संयम बनाए रखें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृषभ: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन आत्मसंयम आवश्यक है। शैक्षिक कार्यों में सतर्क रहें और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन से सहयोग मिलेगा।
मिथुन: मन अशांत रह सकता है; नकारात्मक विचारों से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
कर्क: मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आत्मसंयम आवश्यक है। नौकरी में विवादों से बचें। स्थान परिवर्तन और आय में वृद्धि के योग हैं।
सिंह: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या : मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
तुला: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन अति उत्साह से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
वृश्चिक: आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। वाणी में मधुरता रखें। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
धनु: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन मन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा और कारोबार में वृद्धि होगी।
मकर: मन परेशान रह सकता है। संयम रखें और बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग हैं।
कुंभ: मन परेशान रह सकता है। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन संभव है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
मीन: मन शांत और प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।