ब्रजभूमि में गौ-सेवक ‘फरसा वाले बाबा’ की गौ-तस्करों ने बेरहमी से कुचलकर हत्या की
मथुरा, मार्च 21 (TNA) कान्हा की नगरी ब्रज में ईद के दिन खून खराबे की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। बाबा गौ-तस्करी की सूचना पर अपनी टीम के साथ पीछा कर रहे थे जब तस्करों ने क्रूरता से उनकी गाड़ी पर चढ़ा दी, मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ब्रज में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। छाता पुलिस ने बरसाना मार्गों पर सघन नाकाबंदी तैनात कर फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी है। बाबा का शव उनके गांव अंजनोख गोशाला पहुंचा जहां हजारों ग्रामीण, गौ-भक्त और हिंदू संगठन जुटे हैं। ब्रज में गौ-रक्षा के प्रतीक ‘फरसा वाले बाबा’ की नृशंस हत्या से तनाव चरम पर है, प्रशासन भारी फोर्स के साथ सतर्कता बरत रहा है।
