इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस अरूण भंसाली के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस अरूण भंसाली के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया

प्रयागराज, फ़रवरी 13 (TNA) हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के लाइब्रेरी हाल में चीफ जस्टिस अरूण भंसाली का स्वागत समारोह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुआ, जिसका संचालन महासचिव, नितिन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि, चीफ जस्टिस अरूण भंसाली एवं विशिष्ट अतिथिगण न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी, न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिरला एवं न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशेाक कुमार सिंह, महासचिव नितिन शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवन किया गया।

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह, न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान, न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल, न्यायमूर्ति राज बीर सिंह, न्यायमूर्ति डॉ0 गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक, न्यायमूर्ति समित गोपाल, न्यायमूर्ति डोनाडी रमेश, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन, न्यायमूर्ति गजेन्द्र कुमार, न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति नन्द प्रभा शुक्ला, न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तत्पश्चात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव नितिन शर्मा सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि मुख्य न्यायमूर्ति अरूण भंसाली का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर तथा विशिष्ट अतिथिगण का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

महासचिव नितिन शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का संक्षिप्त जीवन परिचय कराया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी अपने परिवार के मुखिया मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायमूर्ति भंसाली के स्वागत समारोह हेतु यहॉ एकत्रित हुए हैं। माननीय मुख्य न्यायमूर्ति एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीय न्यायमूर्तिण ने हमारे आग्रह को स्वीकार किया, इसके लिए हम आप सभी के आभारी हैं।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव (अमित कुमार) ने स्वागत समारोह में मंचासीन विशिष्ट अतिथिगण, कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीय न्यायमूर्तिगण व सम्मानित अधिवक्ता बन्धुओं का भी हृदय से आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। उक्त अवसर पर आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र (अजय जय हिन्द), अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, स्वर्ण लता सुमन (उपाध्यक्षगण), सर्वेश कुमार दुबे (संयुक्त सचिव, प्रशासन), अजय सिंह (संयुक्त सचिव लाइब्रेरी), अमरेन्दु सिंह, (संयुक्त सचिव प्रेस), अंजना चतुर्वेदी (संयुक्त सचिव, महिला), प्रीति द्विवेदी, सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा (ओ.पी. विश्वकर्मा), अरविन्द कुमार सिंह, अरूण कुमार त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र (नगरहा), सुधीर कुमार केसरवानी, साइमा सहेर, अनिरूद्ध ओझा, अनिल कुमार मिश्र, गुलाब सिंह यादव एवं अनिल प्रताप सिंह (कार्यकारिणी सदस्यगण) सहित बड़ी संख्या में सम्मानित वरिष्ठ/कनिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in