बिहार से दिल्ली को जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 35 घायल

बिहार से दिल्ली को जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 35 घायल

मैनपुरी, जुलाई २२ (TNA) उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिहार से दिल्ली जा रही एक निजी बस डिवाइडर से टकराकर पोल से टकरा गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और करीब 35 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है. चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का कार्य शुरू कर दिया।

ये हादसा थाना करहल इलाके के माइलस्टोन 91 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। तभी अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई और बस पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पोल से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का कार्य शुरू कर दिया. बस को क्रेन के द्वारा हटा दिया गया है. पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस द्वारा दी गयी सूची के अनुसार घायलों का विवरण निम्न है:

1. प्रिस कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी धाह छपरा ततैया थाना साहवपुर जिला मुजफ्फरपुर विहार

2. मिन्टू कुमार पुत्र लाल वाव कुवर निवासी उपरोक्त

3. कुन्दन कुमार पुत्र लाल बाबू कुवर निवासी उपरोक्त

4. छोटे पुत्र गनेशी लाल निवासी सादर थाना एत्मादपुर आगरा

5. रणजीत पुत्र जगदेव पण्डित निवासी श्रीराम थाना कथैया जिला मुजफ्फरपुर विहार

6.रणजीत पुत्र गणेश राय निवासी देवरिया जिला मुजफ्फरपुर विहार

7. लाल बाबू पुत्र बृनन्दन भगत निवासी वैशाली वैशाली विहार

8. दिनेश राय पुत्र चरिता राय निवास, काशी छपरा विहार

9.भोला पुत्र गणेश राय निवासी भटेहा थाना बलराज मुजफ्फरपुर

10. अलका पत्नी मिथलेश निवासी दिलावरपुर थाना केसरिया चम्पाहरण पूर्वी मोतीहारी

11. विशाल पुत्र ननकी राम निवासी पिपरा थाना सरैया मुजफ्फरपुर

12. अनिल कुमार पुत्र भूपेन्द्र ठाकुर निवासी धर्म वार्ड नं012 थाना किसन गंज जिला किशन गंज विहार

13. रुचिका कुमारी पुत्री अरुण लाल

14.सुवोध पुत्र सुरेश राम निवासी पिपरा जिला मुजफ्फरपुर

15. अर्जुन सिंह पुत्र जयराम महतू निवासी सैन थाना विलसर जिला वैशाली विहार

16. रवि कुमार पुत्र उमाशंकर निवासी कोहरा थाना कोहरा जिला करिहार विहार

17. वविता पत्नि रवि कुमार नि0 उपरोक्त

18. आशीष कुमार पुत्र रवि कुमार नि0 उपरोक्त

19. मनीष पुत्र रवि कुमार नि0 उपरोक्त

20. राम बाबू पुत्र राजदेव महतू निवासी कसुआ थाना सरईया जिला मुजफ्फरपुर

21. दिनेश राय पुत्र सुदामा राय निवासी पचखुरिया साहव गंज मुजफ्फरपुर

22. मुकेश सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी साहपुर मुजफ्फरपुर

23. अभिषेक पुत्र बिखरी पण्डित निवासी बंसतपुर मुजफ्फरपुर

24. धुमर सिंह पुत्र हेत सिंह निवासी सादरा थाना एत्मादपुर आगरा

25. ललिता पत्नी साजन सिंह निवासी रैवाढी मुजफ्फरपुर

26. रिन्की पुत्री साजन सिंह नि0 उपरोक्त

27. विक्रम सिंह पुत्र अखिलेस सिंह निवासी उपरोक्त

28. वनिया सिंह पुत्र वहादुर सिंह निवासी विठौली रैनी जिला अलवर राज.0

29. संगीता पत्नी पप्पू सिंह निवासी चतुर पट्टी मुजफ्फरपुर

30. अंजली पुत्र पप्पू सिंह नि0 उपरोक्त

31. अभिषेक पुत्र पप्पू सिंह निवासी उपरोक्त

32 . रितिक पुत्र पप्पू सिंह निवासी उपरोकत

33. सागर साहनी पुत्र गय़ा साहनी निवासी हीरापुर थाना पाह जिला मुजफ्फरपुर

34. अशोक पुत्र पवन राय निवासी वन्नी थाना देवरिया कुटी मुजफ्फरपुर

35.गौतम कुमार राय पुत्र कपिल देव राय निवासी सुभाई दक्षिण टोला हाजीपुर जिला वैशाली विहार

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in