बोलते सितारे : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन?
मेष (Aries) आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ (Taurus) आज आपकी धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च से बचें।
मिथुन (Gemini) आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। नए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है।
कर्क (Cancer) व्यावसायिक मामलों में सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।
सिंह (Leo) आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।
कन्या (Virgo) आज चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली आएगी।
तुला (Libra) चंद्रमा रात 11:15 बजे आपकी राशि में प्रवेश करेगा, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्कता रखें और धैर्य से काम लें।
वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन भाग्यवृद्धि के लिए शुभ है। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
धनु (Sagittarius) आज नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
मकर (Capricorn) आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कुंभ (Aquarius) विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। करियर में प्रगति होगी। यात्रा से बचें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मीन (Pisces) आज का दिन भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।