बोलते तारे: कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
मेष राशि (Aries) आज कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता या वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि (Taurus) भाग्य मजबूत रहेगा। शिक्षा, यात्रा और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए संपर्क बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन घरेलू जीवन में थोड़ी खटपट रह सकती है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए धैर्य रखें।
कर्क राशि (Cancer) व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों और लव लाइफ में सुधार के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है।
सिंह राशि (Leo) करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आय के स्रोत बढ़ेंगे। घर-परिवार में शुभ समाचार मिलेगा और वातावरण सकारात्मक रहेगा। हालांकि, सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी, खासकर पेट संबंधी समस्या से बचें।
कन्या राशि (Virgo) कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और करियर में उन्नति के योग हैं। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ और संतोषजनक रहेगा।
तुला राशि (Libra) मानसिक तनाव और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। धैर्य और संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन बेहद शुभ है। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति या परिवार से धन लाभ के योग हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius) भूमि या संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों में लाभ की संभावना है। धैर्य और संयम बनाए रखें, सफलता निश्चित मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn) आज रचनात्मक कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
कुंभ राशि (Aquarius) दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयाँ आएंगी, लेकिन परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों और यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) निवेश और कारोबार से लाभ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। लव लाइफ में रोमांस और निकटता बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे और दिन अनुकूल रहेगा।