सीमाओं पर खड़ा है प्रहरी...

सीमाओं पर खड़ा है प्रहरी...

1 min read

सीमाओं पर खड़ा है प्रहरी

बर्फ़ीली चट्टानों मे

जंगल और मरुस्थल में भी

लिये तिरंगा बाहों मे

देख रहा प्रतेक दिशा में

चैतन्य रूप और सजग् दृष्टि से

है साहस दिखता इन आँखों में

लड़ सकने का सारी सृष्टि से

करते हो संहार शत्रु का

देश भक्ति मे होकर गर्वित

तुम्हे नमन है सैनिक जिसने

निज जीवन किया देश को अर्पित

कारगिल युद्ध स्मृति में समर्पित

-- Gen Abhi Parmar

logo
The News Agency
www.thenewsagency.in