युवा‌ ब्राह्मण नेता मनोज तिवारी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नामित

युवा‌ ब्राह्मण नेता मनोज तिवारी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नामित

1 min read

लखनऊ, अगस्त १८ (TNA) युवा‌ ब्राह्मण नेता मनोज तिवारी को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सीतापुर जनपद का प्रभारी भी बनाया गया है। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के मुताबिक मनोज तिवारी को ये जिम्मेदारी सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से दी गई है।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी, कभी सपा के थिंक टैंक माने जाने वाले समाजवादी चिंतक स्व. धर्मानंद तिवारी के पुत्र हैं। उनके निधन के बाद से ही मनोज सपा की प्राथमिक सदस्यता लेकर जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रहे थे।

राजा ने तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे। तिवारी ने नयी जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की बात कही है।

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in