सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के किसान यूनियन मोर्चा अध्यक्ष विवेक तिवारी ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के किसान यूनियन मोर्चा अध्यक्ष विवेक तिवारी ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

1 min read

लखनऊ ।। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विकास नीतियों से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस व अन्य दलों से जुड़े लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को स्वर्गीय रमाकान्त तिवारी के पुत्र विवेक तिवारी ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सीतापुर विधानसभा के रहने वाले विवेक तिवारी की राजनीतिक कार्यभूमिका की बात करें तो वो सीतापुर राष्ट्रीय लोक मंच पार्टी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में किसान यूनियन मोर्चा के अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी सीतापुर में कार्यरत है।

विवेक तिवारी और उनके साथियों का कहना है कि जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ, बिजली, पानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम करके आम आदमी जीवन बेहतर किया है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बने जिससे यहा के लोगों को दिल्ली की तरह सुविधा मिल सके। इसी उम्मीद के साथ आज मैं और मेरे कई साथी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है।

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in