Vernacular
अयोध्या में दीपोत्सव में इस बार होगी लेज़र आतिशबाजी
लखनऊ, 9 नवंबर, 2020 || कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर, उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 से 13 नवंबर के बीच अयोध्या में होने वाले प्रस्तावित 'दीपोत्सव' (प्रकाश पर्व) में बदलाव किया है। अधिकारियों के अनुसार, "पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए," लेजर शो आतिशबाजी इस कार्यक्रम में अब जोड़ी गयी है।
सरकार इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए इस साल शहर में राम की पौड़ी में 5.5 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक जलाने के विश्व रिकॉर्ड पर नजर गड़ाए हुए है। मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से राज्य सरकार हर साल दीपावली के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन करती रही है।