यूपी में संगठन विस्तार में जुटी आप

यूपी में संगठन विस्तार में जुटी आप

2 min read

लखनऊ || आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत और विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन विस्तार के अभियान में जुट गई है। साल 2022 के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर और आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के विस्तार के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विभिन्न दलों को छोड़कर पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए लोगों को गहन चर्चा के बाद संगठन में विभिन्न पदों पर प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह की सहमति के बाद कई लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी गई।

कैप्टन सरबजीत सिंह मक्कड़ – प्रदेश उपाध्यक्ष (लखनऊ) बनाए गए हैं जबकि गुरविंदर सिंह- प्रदेश उपाध्यक्ष (अलीगढ़) नामित किए गए हैं। गुरविंदर सिंह इगलास सुरक्षित सीट से पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं। आशुतोष कुमार पांडे- प्रदेश सचिव (कानपुर देहात) बनाए गए हैं और अतुल भारद्वाज- प्रदेश सचिव (मथुरा)।

पार्टी पदाधिकारी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल- शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा को लेकर किए गए ऐतिहासिक काम को उत्तर प्रदेश में घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और वो दिल्ली सरकार के विकास मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लाना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल- शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा को लेकर किए गए ऐतिहासिक काम को उत्तर प्रदेश में घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और वो दिल्ली सरकार के विकास मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लाना चाहते हैं।

सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी औऱ उम्मीद जताई कि सभी नए स

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in