बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात, नेहरूपुर में मां-बेटी-चाचा की संदिग्ध मौत: पेड़ पर फंदा, नीचे शव, पति फरार

बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात, नेहरूपुर में मां-बेटी-चाचा की संदिग्ध मौत: पेड़ पर फंदा, नीचे शव, पति फरार

1 min read

बुलंदशहर, मार्च 13 (TNA) नेहरूपुर गांव के खेत के पास रेलवे लाइन किनारे एक पेड़ के नीचे पांच साल की बच्ची सावंती और उसके चाचा सरल (28) के शव मिले, जबकि बच्ची की मां देवी सरकार (32) का शव उसी पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। घटनास्थल पर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, पराठा, सेब और टूटे हुए दो मोबाइल फोन बिखरे मिले।

सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ खुर्जा शोभित कुमार तथा खुर्जा नगर व देहात थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेलवे के कीमैन ने खेत किनारे पेड़ तले शवों की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन देवी के पति अपीश्वर अभी फरार हैं, इसलिए हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

सरल और सावंती के शवों पर गर्दन पर रस्सी के निशान थे, जबकि देवी का शव फंदे से लटका मिला। दोनों के मोबाइल फोन टूटे हुए थे। नेहरूपुर गांव के खेत के पास रेलवे लाइन किनारे एक पेड़ के नीचे पांच साल की बच्ची सावंती और उसके चाचा सरल (28) के शव मिले। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेलवे कीमैन ने शवों की सूचना दी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है, लेकिन महिला के पति अपीश्वर फरार हैं, लिहाजा हत्या की भी जांच चल रही है।

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in