"सावधान! सूरज का प्रकोप चरम पर – जानें बचाव के उपाय"

"सावधान! सूरज का प्रकोप चरम पर – जानें बचाव के उपाय"

1 min read

उत्तर प्रदेश में इन दिनों तपती धूप और तेज गर्मी की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ ने जनपद में 18 और 19 मई को लू (उष्ण-लहर) चलने की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दुष्यंत कुमार मौर्य ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें आमजन को लू से बचाव के जरूरी उपाय बताए गए हैं।

लू से बचने के लिए क्या करें?

  • हल्के, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, साथ ही सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढकें।

  • बार-बार पानी, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें।

  • घरों और कार्यस्थलों पर सीधे धूप से बचने के लिए पर्दों का प्रयोग करें।

  • यात्रा के दौरान पानी की बोतल रखें और समय-समय पर चेहरे और गर्दन को गीले कपड़े से ठंडा करें।

  • जानवरों के लिए छाया और पानी की व्यवस्था करें।

  • बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ख्याल रखें।

  • लू के लक्षण दिखें तो तुरंत पास के सरकारी अस्पताल से संपर्क करें।

क्या नहीं करें?

  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।

  • बंद वाहनों में बच्चों या जानवरों को न छोड़ें।

  • धूप में नंगे पैर या बिना ढंके शरीर के न जाएं।

  • भारी, बासी या अधिक प्रोटीन युक्त भोजन से परहेज करें।

  • चाय, कॉफी, शराब और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन कम करें।

  • अधिक गर्मी में मेहनत वाले कार्यों से बचें।

Related Stories

No stories found.
logo
The News Agency
www.thenewsagency.in