निवेश और एससीआर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे वास्तुकार: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

निवेश और एससीआर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे वास्तुकार: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Published on

लखनऊ, 12 जनवरी (TNA) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वास्तुकार राज्य में निवेश बढ़ाने और नियोजित विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इकाना स्टेडियम में तीन दिवसीय लखनऊ वास्तुकला महोत्सव (एलएएफ) के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि वास्तुकार और योजनाकार राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने महोत्सव को निर्माण क्षेत्र के पेशेवरों के लिए फायदेमंद बताते हुए इसे प्रदेश के विकास के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की स्मारिका और एलएएफ 2.0 का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध वास्तुकार डॉ. शुभ्रजीत दास ने डिज़ाइन विकास प्रक्रिया पर व्याख्यान दिया। आर्किटेक्ट प्रशांत सुतारिया ने जन-केंद्रित डिज़ाइनों पर चर्चा की, जबकि आर्किटेक्ट गुरमीत संगा ने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर दिया।

300 से अधिक छात्रों की कला प्रतियोगिता और प्रमुख वास्तुकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2 लाख से अधिक दर्शकों और 2,000 वास्तुकारों की भागीदारी के साथ महोत्सव ने आधुनिक वास्तुकला की विविधता को उजागर किया।

logo
The News Agency
www.thenewsagency.in