बोलते सितारे: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन?
मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। घरेलू मामलों को परिपक्वता से संभालें। कोई बड़ा पेशेवर मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। आर्थिक निवेश पर विचार कर सकते हैं और सेहत अच्छी रहेगी।
वृषभ (Taurus) नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल रहेगा।
मिथुन (Gemini) आज का दिन सुखद रहेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क (Cancer) आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है, जिससे आय में वृद्धि के साधन संभव हैं। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।
सिंह (Leo) रुके हुए कामों को दोबारा शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। घर की व्यवस्था में बदलाव करते समय अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा से काम करें।
कन्या (Virgo) नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिलेगी। व्यवसाय में टैक्स संबंधी मामला उलझ सकता है, लेकिन सरकारी व्यक्ति की मदद से समाधान मिलेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे।
तुला (Libra) किस्मत और सितारों का साथ मिलेगा। निवेश करने और प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) पारिवारिक मामलों में लापरवाही न करें। निकट संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
धनु (Sagittarius) किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर (Capricorn) नौकरी में पदोन्नति संभव है। कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल रहेगा।
कुंभ (Aquarius) रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल रहेगा।
मीन (Pisces) करियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

