Skip to Content

Teacher shot dead in broad daylight in Mainpuri

मैनपुरी में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन हमलावरों ने रास्ते में घेरकर मारीं दो गोलियां
21 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


मैनपुरी, सितंबर 21 (TNA)  अजीतगंज–दिवनपुर मार्ग पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन हमलावरों ने 52 वर्षीय सरकारी शिक्षक यशपाल को गोली मार दी। शिक्षक उस्मानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। हमलावरों ने उन्हें रोककर दो गोलियां मारीं, जिसमें एक गोली पेट में लगी।

गंभीर हालत में शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान शिक्षक के एक साथी द्वारा किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें