नीब करौरी बाबा की अनंत कथाएँ: कटोरी का चमत्कार

नीब करौरी बाबा की अनंत कथाएँ: कटोरी का चमत्कार

1 min read

नैनीताल में रहने वाली श्रीमती मंजू शादी से पहले अक्सर कैंची जाती थी । अपने साथ महाराज जी का भोग और पीने के लिये भी कूच लाती थी ।एक दिन मंजू को बाबा ने कटोरी दी और बोले ,"तू भी इसमें जल पीना।" मंजू जी ने उस कटोरी को बहुत ही जतन से रखा और शादी के बाद कटोरी को भी ससुराल ले गयी ।

कुछ सालों बाद मंजू जी बहुत बीमार पड़ गई । उन्हें लगा कि अब नहीं बचेगी। पति और बच्चों को भी कह दिया कि अब नहीं बचूँगी । बाबा को याद करती रहीं। रात में महाराजजी स्वप्न में प्रगट हुए और आदेश दिया,"कटोरी से जल पी।" सुबह होते ही मंजू ने बक्से में से वे कटोरी निकलवाई।

उसे साफ़ कराया । उसमें जल भर के पहले महाराज जी के सामने रखा, और फिर खुद पी लिया । इसके बाद उनकी सेहत में निरन्तर सुधार होता गया और कुछ ही दिनों में वे पूरी तरह स्वस्थ हो गयी ।

जय गुरूदेव

रहस्यदर्शी

श्री नीब करौरी बाबा जी

logo
The News Agency
www.thenewsagency.in