Skip to Content

अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रालोद छात्र सभा ने फूंका पुतला, जीपीओ के पास प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

17 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के संबंध में की गई बयानबाजी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया।

छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जीपीओ के पास अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना आक्रोश दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और मर्यादाहीन बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी। रालोद छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे ने कहा अखिलेश यादव को राजनीतिक विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ जिस तरह की बयानबाजी की गई है, वह राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। जयंत चौधरी किसानों, युवाओं और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं। छात्र सभा अखिलेश यादव की इस भाषा और बयानबाजी का पुरजोर विरोध करती है।

इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें