मैनपुरी, अगस्त 21 (TNA) जनपद के कुरावली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौआ के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम बच्चे विद्यालय परिसर में खड़े होकर मुख्यमंत्री से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की भावुक अपील करते नजर आ रहे हैं.
बच्चों का कहना है कि विद्यालय में पीने के लिए साफ पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके स्कूल में जो पानी की व्यवस्था के लिए समर लगी है उससे निकला हुआ पानी बहुत गंदा है जिस पानी में गंदगी निकल रही है पानी में कीड़े भी आते है। ऐसे में बच्चों को पीने के लिए दूर से पानी लाना पड़ता है। मासूमों की यह अपील सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर जिम्मेदार अधिकारियों पर है। ग्रामीणों और अभिभावकों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर विद्यालय में जल्द स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगा।
-मनीष मिश्रा
-मनीष मिश्रा