Skip to Content

Young man dies under suspicious circumstances at his in-laws' house in Kaushambi

कौशाम्बी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में मौत, बाहरी लोगों के आने-जाने के चलते पत्नी से युवक का होता था विवाद
31 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


कौशाम्बी, अगस्त 31 (TNA)  सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव मिलने की चर्चा तेज हो गई है मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौगीरा गोसाई तारा चकपुर का युवक बीते कुछ समय से अपनी ससुराल में रहने लगा था जहां मौत की सूचना पर उसके घर परिवार सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जाता है कि युवक के घर पर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता था जिसका युवक लगातार विरोध करता था जिससे युवक से उसकी पत्नी भी नाराज रहती थी हालांकि युवक की मौत कैसे हुई है यह पुलिस की बड़ी जांच का विषय है


जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौगीरा गोसाई तारा चकपुर निवासी विजय कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष अपनी पत्नी के दबाव में आकर बीते कुछ समय से अपनी ससुराल सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर में किराए के मकान में रहता था जहां बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना था जिसका विजय लगातार विरोध करता है जिससे उसकी पत्नी से उसका बार बार विवाद भी होता था रविवार की सुबह उसकी पत्नी ने बताया कि विजय ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया.

आत्महत्या की जानकारी पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई है लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई उसके घर परिवार के लोगों की जानकारी मिली तो रोते बिलखते परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं मामले की सूचना डायल पुलिस सहित कोतवाली पुलिस को दी गई है सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हालांकि फांसी के फंदे से लटकते हुए युवक के शव की फोटो वीडियो नहीं वायरल हुई है

इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें