लखनऊ, अगस्त 21 (TNA) उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया, जिसके तहत 9 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. इस बदलाव में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाया जा सके. इस फेरबदल में मेरठ, झांसी, गोंडा, बिजनौर, संभल, सुल्तानपुर और बलरामपुर जैसे अहम जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है.
सबसे अहम बदलावों में संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को हटाकर बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. उनकी जगह विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल की कमान सौंपी गई है. इसी क्रम में चारू निगम को सुल्तानपुर एसपी पद से हटाकर यूपी-112, लखनऊ में एसपी बनाया गया है, जबकि गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर भेजा गया है. इसके अलावा झांसी, मेरठ और बलरामपुर में भी नई नियुक्तियां की गई हैं.
अधिकारियों के इस बड़े स्तर के तबादले को राज्य सरकार की प्रशासनिक कसावट और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.[