Skip to Content

Five elephants at Katarniaghat in Bahraich rescued from raging river waters

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट नदी में बह रहे 5 हाथियों का हुआ सफल रेस्क्यू
26 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


बहराइच, अगस्त 26 (TNA) बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में वन विभाग ने तेज बहाव में फंसे पांच जंगली हाथियों की जान बचाने में सफलता हासिल की। कैलाशपुरी बैरियर के पास कौड़ियाला नदी में तीन वयस्क हाथी और दो शावक तेज बहाव में बहते हुए गिरजापुरी बैराज की ओर जा रहे थे। 

सूचना मिलते ही वन विभाग ने वायरलेस के जरिए बैराज को अलर्ट किया। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी शुरू की और हाका लगाकर उन्हें जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया।

प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा दीक्षित ने बताया कि नदी का बहाव इतना तेज था कि दोनों शावक खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। उन्हें बचाने के प्रयास में वयस्क हाथी भी तेज धारा में फंस गए थे। वन विभाग ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर बैराज के गेट बंद कराए। पानी का बहाव कम होने के बाद पांचों हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया।


इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें