Skip to Content

Video of offensive remarks against Modi and Yogi goes viral; Kanpur Police arrest the accused

मोदी-योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी को कानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 अक्तूबर 2026 द्वारा
thenewsagency


कानपुर, अक्टूबर 4 (TNA) प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकी देने के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बाबूल पासवान निवासी ग्राम परगई बांगर, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की थी।जिसके बाद उप निरीक्षक की तहरीर पर थाना कल्याणपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। जिसके चलते पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मांगी माफी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उसने बताया कि शराब के नशे में उसने उक्त टिप्पणी की थी और अब उसे अपने कृत्य पर शर्मिंदगी है। आरोपी ने भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने की बात भी कही है।

क्या बोले एसीपी कल्याणपुर

सहायक  पुलिस आयुक्त, कल्यानपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कल्याणपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

-- अवनीश कुमार 

में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें