Skip to Content

Uttar Pradesh to launch free lifetime bus travel for women aged 60 and above

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, मुख्यमंत्री कल करेंगे शुरुआत
25 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


लखनऊ, अगस्त 25 (TNA)  उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत वरिष्ठ महिलाएं परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी.

इस योजना का नाम लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना बताया गया है। इसके जरिए प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। सरकार के अनुसार, महिलाएं बस यात्रा के दौरान वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी.

रक्षाबंधन से पहले इसे महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा तोहफा माना जा रहा है। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को 24 अन्य फैसलों के साथ मंजूरी दी, और इसे राज्य सरकार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.

सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए पहले ही अनुपूरक बजट में परिवहन निगम को प्रतिपूर्ति के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। यह निर्णय भाजपा के 2022 विधानसभा चुनावी वादे से भी जुड़ा बताया जा रहा है.

में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें