Skip to Content

Two day state mourning in Jharkhand on death of minister Sudivya Kumar

सुदिव्य कुमार के निधन पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद
6 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


रांची, सितंबर 6 (TNA) मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक की घोषणा की है। इन दो दिनों में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, वहीं, 7 सितंबर को सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।  झारखंड सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

यह आदेश राज्य के मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी किया गया। इस अवधि में उन सभी सरकारी भवनों पर, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखा जाएगा।  7 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही 6 और 7 सितंबर को किसी भी तरह के सरकारी आयोजन नहीं होंगे।

बता दें कि सुदिव्य कुमार का निधन रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से 56 वर्ष की उम्र में गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में हुआ। वे राज्य में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अलावा नगर विकास और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग जैसे अहम मंत्रालय संभाल रहे थे।  

झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में भी झुका पार्टी का झंडा- मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने कैंप कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया है। पार्टी ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया है।


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें