Skip to Content

Rebel Samajwadi Party legislator Rakesh Pratap Singh to join BJP on October 14

राकेश प्रताप सिंह ने सपा छोड़ने का ऐलान किया, 14 अक्टूबर को BJP में होंगे शामिल
8 अक्तूबर 2026 द्वारा
thenewsagency


अमेठी, अक्टूबर 8 (TNA) समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। राकेश प्रताप सिंह ने कहा है कि वह 14 अक्टूबर को भाजपा में सदस्यता ग्रहण करेंगे। गौरीगंज विधानसभा सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने यह जानकारी खुद दी। उनके अनुसार, भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम अमेठी में आयोजित होगा, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश प्रताप सिंह के साथ सपा के दो और बागी विधायक भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इनमें अयोध्या के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह और जालौन के कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी के नाम भी सामने आ रहे हैं। राकेश प्रताप सिंह ने अपने फैसले को विचारधारा से जुड़ा बताया है और कहा है कि यह सिर्फ राजनीतिक लाभ या टिकट का मामला नहीं है। उन्होंने सपा नेतृत्व पर भी तीखी राजनीतिक टिप्पणी की है।

में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें