Skip to Content

Mainpuri's Aadya Saha creates history, secures first place at the national level in the India Genius Award Olympiad

मैनपुरी की आद्या साहा ने रचा इतिहास, इंडिया जीनियस अवार्ड ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम
24 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


मैनपुरी, अगस्त 24 (TNA) जनपद मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की पुत्री एवं शहर के प्रतिष्ठित सुदिति ग्लोबल स्कूल की कक्षा तीन की मेधावी छात्रा आद्या साहा ने इंडिया जीनियस अवार्ड ओलंपियाड-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आद्या ने देशभर के 8.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बीच 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

आद्या की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान हासिल कर आद्या ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का शानदार परिचय दिया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए आद्या साहा को आगामी 30 अगस्त 2026 को लखनऊ में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में स्वर्ण पदक एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें इंडिया जीनियस अवार्ड की 13वीं ‘जीनियस’ के रूप में विशेष पहचान प्रदान की जाएगी।


आद्या की सफलता ने मैनपुरी के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें