Skip to Content

Mainpuri girl kills self in Noida

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
4 अक्तूबर 2026 द्वारा
thenewsagency


नोएडा/मैनपुरी, अक्टूबर 4 (TNA) मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के अजीतगंज गांव निवासी 17-वर्षीय किशोरी शालू सक्सेना ने नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करीब डेढ़ साल से भाई के साथ रह रही थी

जानकारी के अनुसार शालू अपने बड़े भाई भोला के साथ पिछले करीब डेढ़ वर्ष से नोएडा के सूरजपुर इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पड़ोसियों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी शालू

शालू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई और एक छोटी बहन हैं। पिता दिलीप सक्सेना उर्फ गुड्डा वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

अजीतगंज में होगा अंतिम संस्कार

बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार रविवार को शालू का अंतिम संस्कार पैतृक गांव अजीतगंज में किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।












में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें