Skip to Content

Lucknow's Gagandeep Singh Didyala works alongside Boman Irani, Divya Dutta, and Manoj Bajpayee in American director Ben Rekhi's 'Last Man in Tower'

अमेरिकन डायरेक्टर Ben Rekhi की 'Last Man in Tower' में बोमन ईरानी, दिव्या दत्ता और मनोज बाजपेयी के साथ काम करते नज़र आए लखनऊ के गगनदीप सिंह डिडयाला
15 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


लखनऊ, सितंबर 15 (TNA) शहर के लिए गर्व का पल! शहर के प्रतिभाशाली कलाकार गगनदीप सिंह डिडयाला अमेरिकन डायरेक्टर बेन रेखी द्वारा निर्देशित फिल्म 'Last Man in Tower'  में दिग्गज अभिनेताओं के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें वो 'जगजीत' का किरदार निभा रहे हैं जो की विश्राम सोसाइटी का एक रेजिडेंट है।

अरविंद अडिगा के बेस्टसेलर उपन्यास पर आधारित यह फिल्म  राणा दग्गुबाती की Spirit Media द्वारा प्रोड्यूस की गई पहली हिंदी फिल्म है। इससे पहले Spirit Media दूसरी भाषाओं में फिल्में बनाती थी। यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और सभी कलाकारों की एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है।

स फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज - मनोज बाजपेयी और बोमन ईरानी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिनके साथ दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। मनोज बाजपेयी फिल्म में मास्टरजी - योगेश मिश्रा नाम के एक रिटायर्ड स्कूल टीचर की भूमिका में हैं, जो अपनी सोसाइटी के रीडेवलपमेंट के प्रस्ताव के खिलाफ अकेले खड़े होते हैं।

ऐसी स्टार-स्टडेड फिल्म का हिस्सा बनने पर गगनदीप सिंह डिडयाला ने कहा, "अमेरिकन डायरेक्टर बेन रेखी सर के साथ काम करना और मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, दिव्या दत्ता जैसे लीजेंड्स के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। इस फिल्म से मैंने बहुत कुछ सीखा है। अपने शहर का नाम इस लेवल पर ले जाना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।"

फिल्म की कहानी मुंबई के एक पुरानी हाउसिंग सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ एक बिल्डर द्वारा दी गई बड़ी ऑफर के बाद इंसानी रिश्तों, लालच और सिद्धांतों की परीक्षा होती है। गगनदीप की इस उपलब्धि से शहर के कला जगत में खुशी की लहर है।


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें