Skip to Content

Lok Dal Chief Sunil Singh meets Akhilesh Yadav, discusses strategy for 2027 state polls

अखिलेश यादव से लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह की मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा
9 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


लखनऊ, सितंबर 9 (TNA) लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लोहिया ट्रस्ट में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात के बाद चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत सकारात्मक रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि बेहद आत्मीय और पारिवारिक माहौल में हुई मुलाकात रही।

सुनील सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम जनता के मुद्दे बेहद महत्वपूर्ण हैं। 2027 में प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों और दलों के बीच संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज की मुलाकात को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए और आने वाले समय में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत आगे भी जारी रहेगी।

लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और किसानों, युवाओं तथा आम लोगों के हितों को केंद्र में रखकर ही आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार की जाएगी।


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें