Skip to Content

Former village head in Mainpuri accused of assaulting a contract electricity worker and threatening to kill him

मैनपुरी में पूर्व प्रधान पर बिजली संविदाकर्मी से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
29 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


मैनपुरी, अगस्त 29 (TNA) थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम नगला जते निवासी बिजली संविदाकर्मी ने गांव के पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। स्थानीय थाने में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय और सुरक्षा की मांग की।

पीड़ित कुलदीप शाक्य पुत्र प्रमोद शाक्य, जो कुचेला विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत हैं, ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को वह गांव में योगेश के जनरल स्टोर पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम भागपुर (सगौनी) निवासी पूर्व प्रधान आंशू यादव पुत्र हाकिम सिंह यादव वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार, मारपीट में उसकी गर्दन में अंदरूनी चोटें आई हैं।

शिकायती पत्र में कुलदीप ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है और उसने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इसके चलते परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने आरोपी के पूर्व में गंभीर मामलों में आरोपी रहने का भी आरोप लगाया है।


कुलदीप के मुताबिक, घटना के दिन ही उसने दन्नाहार थाने में लिखित तहरीर दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 29 अगस्त को एसपी मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

-- मनीष मिश्रा 


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें