Skip to Content

Former IPS Officer Amitabh Thakur writes to Shri Ram Mandir Trust before a CEO is named

1 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


लखनऊ, सितंबर 1 (TNA) पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दुबारा पत्र लिखकर कल होने वाली बैठक में नए CEO की नियुक्ति से पूर्व चयन प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत उम्मीदवारी का प्रश्न नहीं, बल्कि श्री राम जन्मभूमि जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के सर्वोच्च कार्यकारी पद पर नियुक्ति की विश्वसनीयता का प्रश्न है। उन्होंने ट्रस्ट से चयन के मानदंड, शॉर्टलिस्टिंग के आधार, चयन समिति की भूमिका तथा अंतिम चयन के आधार को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि इन मूलभूत प्रश्नों का समाधान किए बिना नियुक्ति की जाती है, तो वे चयन प्रक्रिया और अंतिम नियुक्ति को सक्षम न्यायिक/वैधानिक मंच के समक्ष चुनौती देने सहित उपलब्ध सभी विधिक उपाय अपनाएंगे।


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें