Skip to Content

Former BSP candidate from Meerut-Hapur Lok Sabha constituency, Devvrat Tyagi, has joined the Rashtriya Lok Dal

बसपा के पूर्व मेरठ-हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन
17 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


मेरठ, सितंबर 17 (TNA) बहुजन समाज पार्टी से मेरठ-हापुड़ लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। देवव्रत त्यागी के साथ आम आदमी पार्टी से मेरठ दक्षिण विधानसभा का चुनाव लड़ चुके ओमदत्त त्यागी ने भी राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से मेरठ क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती मिलेगी।

पार्टी में शामिल होने के अवसर पर देवव्रत त्यागी और ओमदत्त त्यागी ने राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा एवं नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से पार्टी को जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में सहयोग मिलेगा।

मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) त्रिलोक त्यागी, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, आतिर रिज़वी, सोहराब ग्यास, विनय प्रधान, संगीता दोहरे आदि ने बधाई दी।

में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें