Skip to Content

Daughters of Class IV employees tie Rakhi to the Mainpuri District Magistrate

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बेटियों ने मैनपुरी जिलाधिकारी को बांधी राखी, डीएम ने दिया स्नेह और सुरक्षा का भरोसा
28 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


मैनपुरी, अगस्त 28 (TNA) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आवास, कलेक्ट्रेट में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी  कर्मियों की बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह के साथ मनाया, बच्चियों ने जिलाधिकारी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य ⁷की कामना की। जिलाधिकारी ने भी बच्चियों को आशीर्वाद, उपहार और स्नेह प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के असीम प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और समर्पण का पवित्र पर्व है,यह पर्व भारतीय संस्कृति, परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है, जो परिवार एवं समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण के लिए  संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को और मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

जिलाधिकारी ने बच्चियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की ताकत हैं तथा उन्हें शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।


रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर पर मोहनी, संजना, पायल, सोनाक्षी, पूजा, सौम्या, संजना, तनु, तान्या, शालू, पलक आदि बच्चियों ने जिलाधिकारी को राखी बांधी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें