Skip to Content

Close associate of Pankaj Chaudhary, BJP MLA Jai Mangal Kannaujia, embroiled in '35% commission' sting

35% कमीशन के स्टिंग से घिरे BJP विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पंकज चौधरी की करीबी भी बनी चर्चा का केंद्र
5 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


महराजगंज, सितंबर 5 (TNA) उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधायक निधि के कथित कमीशन को लेकर दैनिक भास्कर के ताजा स्टिंग ऑपरेशन ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। स्टिंग में महराजगंज सदर से भाजपा विधायक जय मंगल कन्नौजिया पर विकास कार्य के लिए फंड की अनुशंसा करने के बदले 35 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पत्रकार NGO प्रतिनिधि बनकर विधायक से मिले और सोलर लाइट लगाने के लिए विधायक निधि से धन स्वीकृत कराने की बातचीत की।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई दौर की बातचीत के बाद कन्नौजिया कथित तौर पर ₹10.50 लाख के काम के बदले 35 प्रतिशत कमीशन पर सहमत हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कमीशन की कुल राशि ₹3.67 लाख से अधिक बैठती है। स्टिंग में दावा किया गया है कि एडवांस के तौर पर रकम देने के बाद विधायक की ओर से अनुशंसा पत्र भी उपलब्ध कराया गया। भास्कर ने यह भी दावा किया है कि कथित तौर पर विधायक से कुल ₹83,500 की रकम ली गई।

विवाद को और राजनीतिक वजन इसलिए मिल गया है क्योंकि जय मंगल कन्नौजिया की पहचान महराजगंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के करीबी नेताओं में होती है। दोनों नेताओं की क्षेत्र में लगातार राजनीतिक सक्रियता भी देखी जाती रही है। हाल ही में पंकज चौधरी के महराजगंज दौरे के दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया उनके साथ पार्टी गतिविधियों और जनसुनवाई से जुड़े कार्यक्रमों में मौजूद रहे।


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें