रायपुर, अगस्त 25 (TNA) छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश दवे इससे पहले भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं,वर्ष 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं,उनके अनुभव को देखते हुए एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी दी गई है।