Skip to Content

Breakthrough in the Agra 'Tamil Nadu Express' body-part case after 19 days; 18 body parts were found in a red trolley bag.

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस शवकांड का 19 दिन बाद बड़ा खुलासा, लाल ट्रॉली बैग में मिले थे 18 टुकड़े
25 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


आगरा, अगस्त 25 (TNA) आगरा कैंट स्टेशन पर 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस से बरामद लाल ट्रॉली बैग में मिले शव के 18 टुकड़ों के मामले में 19 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह शव ओडिशा निवासी 38 वर्षीय हयातुन निशा का था, जिसकी कथित तौर पर चेन्नई के गुदुवांचेरी में हत्या की गई थी.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, चेन्नई सेंट्रल स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और युवती लाल ट्रॉली बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिए थे। इसी फुटेज ने पुलिस को अहम सुराग दिया और जांच का रुख चेन्नई की ओर मुड़ गया. रिपोर्टों के अनुसार, हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर ट्रॉली बैग में रखा गया था। कुछ रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि शव के हिस्सों को बदबू छिपाने के लिए मैदा और अन्य सामग्री के साथ पकाने की कोशिश की गई थी.



पुलिस पूछताछ और जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि हयातुन निशा गुदुवांचेरी में एक निजी कंपनी में काम करती थीं और उनका एक बेटा भी है. चेन्नई में उसी घर से भी शव के कुछ हिस्से बरामद किए गए, जिससे मामले की गुत्थी और गहरी होती गई.

आरोपित युवक-युवती फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में चेन्नई जीआरपी, स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, यात्रा रिकॉर्ड और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है.


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें