Skip to Content

BJP frontrunner in Rajasthan local body polls, Independents emerge kingmakers

राजस्थान नगर निकाय चुनाव: BJP का दबदबा, निर्दलीय बने किंग मेकर
14 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


जयपुर, सितंबर 14 (TNA) राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान के कुल 309 नगर निकायों के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे। 

पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ था और बीते शुक्रवार 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषदें और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। पहले चरण में 162 निकायों में वोटिंग प्रतिशत 76.41 प्रतिशत रहा था और दूसरे चरण में 147 निकायों में यह 71.69 प्रतिशत था।

राजस्थान निकाय चुनाव में 10 नगर निगमों में से बीजेपी ने 5 निगमों में अपनी जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 3 निगमों में बढ़त बनाए हुए है। जोधपुर नगर निगम में बीजेपी और कांग्रेस 44-44 सीटों के साथ बराबरी पर है। यहां 11 निर्दलीय प्रत्याशी अब निर्णायक भूमिका में आ गए हैं। इस बार के निकाय चुनाव में कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में निर्दलीय किंगमेकर बने हैं। केकड़ी में हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें