Skip to Content

69,000 Teachers' Recruitment: Case regarding the freezing of reserved category candidate Amit Maurya's account reaches the High Court.

69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अमित मौर्य का खाता सीज प्रकरण पहुंचा हाईकोर्ट
10 सितंबर 2026 द्वारा
thenewsagency


लखनऊ/प्रयागराज, सितंबर 10 : 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण प्रकरण में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अमित मौर्य का बैंक खाता सीज किए जाने का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। अमित मौर्य की ओर से दाखिल याचिका रिट-सी संख्या 36598/2026 के रूप में हाईकोर्ट में दर्ज हुई है।

मामले के अनुसार धीरज कुमार नाम के एक युवक ने अमित मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अमित मौर्य के बैंक खाते में 500 रुपये भेजे जाने के बाद उनका खाता सीज कर दिया गया। इस संबंध में करनैलगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है।

अमित मौर्य 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण विवाद में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की ओर से लगातार सक्रिय हैं। अमित मौर्य करीब 900 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का इंटरवेंशन एप्लीकेशन (IA) के माध्यम से अधिवक्ता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख हैं।

खाता सीज होने के बाद अमित मौर्य के सामने आर्थिक परेशानी भी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि बैंक खाते पर कार्रवाई के कारण वह सुप्रीम कोर्ट में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता को फीस तक नहीं दे पा रहे हैं। इसी परेशानी को लेकर उन्होंने अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर न्यायालय से राहत की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट की वेबसाइट पर मामला डिवीजन बेंच के समक्ष लंबित दिख रहा है।

अब इस मामले में हाईकोर्ट की आगामी सुनवाई और न्यायालय द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की नजर बनी हुई है।


में Vernacular
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें