Skip to Content

Nepalese Govt expresses gratitude for the immediate assistance provided by India during the time of crisis

नेपाल सरकार ने संकट की घड़ी में भारत की ओर से की गई तत्काल मदद के लिए जताया आभार
29 August 2026 by
thenewsagency


काठमांडू, अगस्त 29 (TNA) नेपाल सरकार ने संकट की इस घड़ी में भारत की ओर से की गई तत्काल मदद के लिए सराहना की है। नेपाल ने भारत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असाधारण रूप से उदार बताया है। बाढ़ में 600 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

नेपाल सरकार ने संकट की इस घड़ी में भारत की ओर से की गई तत्काल मदद की सराहना की है। नेपाल ने भारत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असाधारण रूप से उदार बताया है। बाढ़ में 600 से अधिक लोगों की जान चली गई है।
नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने कहा कि बाढ़ के बाद भारत से विशेष सामग्री हवाई मार्ग से भेजी गई है और भारत ने पुनर्निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने का संकेत दिया है।

26 अगस्‍त से भारत ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 57 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है। नेपाल के अनुरोध पर चिकित्सा कर्मियों और सुरंग बचाव विशेषज्ञों सहित 11 सदस्यीय भारतीय दल भी स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए नेपाल पहुंचा है।


Share this post
Tags 


Archive