Skip to Content

Two wanted shooters in Ankit Baliyan murder case die after encounter with Shamli Police

शामली में अंकित बालियान हत्याकांड के दो शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल, इलाज के दौरान मौत
30 August 2026 by
thenewsagency


शामली, अगस्त 31 (TNA) शामली में अंकित बालियान हत्याकांड के दो 50-50 हजार रुपये के इनामी शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मर गए। यह मुठभेड़ कोतवाली शामली क्षेत्र में कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास हुई, जिसमें स्वाट टीम के दो हेड कांस्टेबल भी घायल हुए।

पुलिस के अनुसार आज 31 अगस्त 2026 को कोतवाली शामली, थाना झिंझाना और स्वाट टीम शामली की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मोहित और सुमित गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप भी घायल हुए हैं। मौके से 2 पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक बैग, एक मोबाइल फोन और 5000 रुपये नकद बरामद किए गए। 

मृत अभियुक्तों की पहचान मोहित पुत्र स्व. महेश, निवासी बईयापुरखुर्द, थाना सदर, सोनीपत, उम्र करीब 22 वर्ष, और सुमित पुत्र धर्मपाल, निवासी कुंडली, सोनीपत, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मोहित के खिलाफ हरियाणा में करीब 14 और सुमित के खिलाफ 1 आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस कई टीमों के साथ जांच और तलाश अभियान चला रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।


Share this post
Tags 


Archive